बुलंदशहर, मार्च 9 -- ककोड रोड पर होली के दिन पूजा कर लौट रहे बाइक सवार युवक अनिल की हत्या के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर पुलिस ने खुलासा भले ही कर दिया हो । 6 दिन बाद भी अभी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। हालांकि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का पुलिस दावा कर रही है। गत बुधवार की सुबह ककोड रोड पर गांव जोली से पूजाकर लौट रहे गुर्जर कॉलोनी निवासी अनिल मावी की बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसा कर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई ने चार अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने परशुराम चौक पर धरना प्रदर्शन भी किया था। गुरुवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में एक हत्यारोपी दीपक निवासी गांव जोली को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.