फालोअप: 24 घंटे बाद भी पुलिस सुलझा नहीं पाई हत्या की गुत्थी
चंदौली, जून 7 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया कला गांव में बीते शुक्रवार की देर रात धारदार हथियार से हमलाकर 34 वर्षीय बृजेश यादव उर्फ बेचई की हत्या कर दी गई थी। इसकी जानकारी बीते शनिवार की सुबह होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच करने में जुटी है। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरा की जांच करने के साथ ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा。
हत्या के कारण क्षेत्र के जोगिया कला निवासी स्व. रामचंद्र यादव के तीन पुत्रों में मझला पुत्र बृजेश उर्फ बेचई यादव खेती बाड़ी करता था। इसकी पत्नी एक सप्ताह से मायके गई है। बीते शुक्रवार की रात बृजेश भोजन कर मड़ई स्थित चारपाई पर सो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.