फालोअप: हत्या करने से पहले किया हवन, फिर शराब पिलाकर मारा
बागपत, मार्च 24 -- दाहा। निरपुड़ा के जंगल में मजदूर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक के जूते और गड्ढा खोदकर शव दबाने में इस्तेमाल किया फावड़ा बरामद किया है। आरोपियों ने मजदूर की हत्या से पहले घटनास्थल पर ही हवन किया था। दाहा गांव निवासी संजय उर्फ संजू पुत्र की निरपुड़ा के जंगल में होली वाले दिन मुख्य आरोपी सचिन और तीन अन्य लोगों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद खेत पर ही गड्ढा खोदकर शव दबा दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी सचिन ने भैंसा चोरी किए जाने का शक मजदूर संजय पर जताया था। इसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अरविंद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सचिन, आकाश, शुभम व अजित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।थाना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.