चंदौली, फरवरी 12 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते सोमवार की देर रात 55 वर्षीय मकरन बिंद की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के मृतक की पत्नी को जनौली तिराहा और उसके प्रेमी को धीना स्टेशन से गिरफ्त कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय मकरन की तीसरी शादी हुई थी। तीसरी पत्नी का किसी से अवैध संबंध होने की जानकारी जैसे ही पति को हुई, इसका विरोध करने लगा। इससे पत्नी से लगातार विवाद होता रहता था। वही बीते सोमवार की देर रात मकरन बिंद की साड़ी का फंदा बनाकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान मृतक के साढू ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। इस क्रम में मंगलवार की सुबह हत्या में शामिल जिगना गांव नि...