चंदौली, जून 4 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विशुनपुरा क्षेत्र में भारतमाला सड़क निर्माण परियोजना के लिए मिट्टी ढुलाई में लगे तेज रफ्तार डंपरों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शहाबगंज थाना प्रभारी कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल मिट्टी ढुलाई में लगे डंपरों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। इस निर्णय के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।भारतमाला सड़क निर्माण परियोजना के तहत क्षेत्र में बड़ी संख्या में डंपर मिट्टी ढुलाई का कार्य कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि अधिकांश डंपर तेज गति से गांवों और मुख्य सड़कों से गुजरते थे। यह भी पढ़ें- रात में बिना रोक-टोक दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, ग्रामीणों में उबाल जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। कई बार लोगों ने प्रशासन से शिकायत कर डंपरों की रफ्तार नियंत...