फालोअप: बालिका और महिला की हत्या का एक महीने बाद भी खुलासा नहीं
मिर्जापुर, जुलाई 12 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मड़िहान के अलग-अलग स्थानों पर बालिका और महिला की हत्या कर फेंके गए शव की एक महीने बाद भी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने उड़ीसा, मध्य प्रदेश से लेकर सोनभद्र, भदोही समेत अन्य जिलों में दोनों शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शवों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस 72 घंटे बाद दोनों शव का अज्ञात में पोस्टमार्टम भी करा चुकी है। यह भी पढ़ें- Patna News: तीन दिन बाद भी युवक-युवती के शवों की पहचान नहींपुलिस का अनुमान पुलिस को आशंका है कि किसी दूसरे स्थानों पर बालिका और महिला की हत्या कर शव को मड़िहान के जंगल में डंप किया गया है। हत्या के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच समेत पांच-पांच टीम भी लगाई गई, सर्विलांस टीम ने घटनास्थल के पास लगे टावरों के संपर्क में आने वाले मोबाइल नंबरों की भी गहनता से जांच की, लेकिन टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.