चंदौली, जून 7 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के समीप शनिवार की दोपहर सहरोई मार्ग पर साइकिल सवार युवक को गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। हालांकि सीसी टीवी फुटेज और क्षेत्रीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस पीला गमछाधारी बदमाशों की तलाश कर रही है।

घटना का विवरण मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर छिड़े निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार चंधासी स्थित कोलमण्डी में मुंशी का काम करता था। शनिवार को किसी कार्य से वह सहरोई गांव गया था। जहां से वह साइकिल से वापस घर जा रहा था। जब वह पटपरा गांव के समीप पहुंचा तभी अज्ञात बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब...