फालोअप: प्रतापपुर गांव में घटना के दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा
चंदौली, जून 14 -- चंदौली, संवाददाता। क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित एक कोचिंग संस्थान में छात्र की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी नाबालिग छात्र को बाल न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद बाल सुधार गृह रामनगर भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मृत छात्र का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग छात्र और प्रतापपुर निवासी बबलू यादव का पुत्र लवकुश (17) कक्षा 10 के छात्र थे और एक ही कोचिंग संस्थान में पढ़ते थे। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पूछताछ में आरोपी छात्र ने बताया कि मृतक छात्र ने उसकी मां के प्रति अभद्र टिप्पणी की थी, जिससे वह आक्रोशित था。
हत्या की घटना का विवरण शुक्रवार को कोचिंग के दौरान दोनों के बीच फिर कहासुनी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.