चंदौली, जून 5 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में बीते 28 मई की सुबह सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में आठ दिन बाद भी चार आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं। हालांकि इस मामले में घटना के दूसरे दिन एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उसके बाद पुलिस फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन अभी कोई हाथ नहीं लग सका है।

हमले का विवरण क्षेत्र के मढ़िया गांव में बीते गुरुवार की सुबह सवा नौ बजे सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के घर में घुसकर हमलावरों ने लात घूंसों, लोहे के राड से पीटकर गंभीर रूप से कर दिया था। इसके बाद बाल पकड़कर जमीन पर घसीटे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने और फुटेज वायरल होने के बाद हरकत ...