लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- भीरा थाना क्षेत्र के रूपनपुरवा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की होर्डिंग लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुक-रुक कर हो रहे इस विवाद ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल मामला शांत है। एहतियातन पुलिस फोर्स गांव में तैनात है। डा. भीमराव आंबेडकर की होर्डिंग लगाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की थी, लेकिन आपसी रंजिश अंदर ही अंदर बनी रही और एक बार फिर उसी खुन्नस के चलते गुरुवार की देर शाम मामूली बात पर महज मोटरसाइकिल निकालने को लेकर शांति भंग के आरोपित से भिड़ गए और देखते ही देखते मामला बढ़कर मारपीट में बदल गया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर का पोस्टर फाड़ने पर हंगामा अक्षय पुत्र रामदास अपनी बाइक से जा रहा था इस पर गोविंद की पत्नी ने वाहन धीमी...