फालोअप:::दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनी विमान को जांच के बाद अलीगढ़ ले गई टीम
आगरा, जुलाई 2 -- निर्माणाधीन मथुरा-बरेली फोरलेन हाईवे के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हुए अलीगढ़ स्थित चेतक एविएशन के ट्रेनिंग विमान को बुधवार को कंपनी की टीम अलीगढ़ ले गई। इससे पहले मंगलवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर विमान की तकनीकी जांच और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। जांच पूरी होने तक कोतवाली पुलिस ने मौके की सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। गौरतलब है कि प्रशिक्षण उड़ान के दौरान महिला ट्रेनी पायलट का विमान से तकनीकी संपर्क टूट गया था, जिससे वह निर्धारित मार्ग से भटक गईं। स्थिति को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आबादी वाले क्षेत्र से विमान को दूर रखा और सुरक्षित लैंडिंग के लिए खाली खेत में उतारने का प्रयास किया। इसी दौरान विमान वहां से गुजर रही बिजली लाइन के तारों की चपेट में आ गया और दुर्घटनाग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.