मथुरा, फरवरी 27 -- चंद्र ग्रहण के कारण भक्त प्रह्लाद नगरी फालैन में जलती होलिका से संजू पंडा तीन मार्च की सुबह निकलेगा। होलिका से पंडा के निकलने के समय को लेकर प्रह्लाद मंदिर में रावत पाल के सात गांवों के ग्रामीणों की महापंचायत गुरुवार को हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया। पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पंचायत की अध्यक्षता रावत पाल के अध्यक्ष पदम सिंह रावत ने की, जिसमें फालैन, सुपाना, पैगांव, नगररिया सात विसा, तीन विसा, दस विसा एवं विशंभरा गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। प्रधान कैलाश सुपानिया ने बताया कि तीन मार्च को चंद्रग्रहण होने के कारण पंडा सुबह निकाला जाएगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीन मार्च को सुबह तीन बजे होलिका दहन होगा। इसके पश्चात संजू पंडा प्रह्लाद मंदिर में प्रज्वलित ज्योति पर हाथ रखकर शीतलता का परीक्षण करेंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.