फालदोहा में रोजगार की फैक्ट्री बना साल जंगल, लाखों कमा रहे ग्रामीण
घाटशिला, जून 18 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के बीरदोह पंचायत अंतर्गत फालदोहा गांव के पास स्थित प्राकृतिक साल जंगल ग्रामीणों के संरक्षण और सामूहिक प्रयास से आज लहलहा रहा है। यह जंगल आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों के लिए रोजगार और आमदनी का महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है। मई और जून माह में इस जंगल में उत्पादित साल के बीजों की बिक्री कर सात गांवों के ग्रामीणों ने लाभ अर्जित किया। ग्रामीणों ने जंगल से साल के फल एकत्र कर उसके बीज बेचकर लाखों रुपये की आमदनी प्राप्त की है।जानकारी के अनुसार, इस विशाल जंगल का कुछ हिस्सा पश्चिम बंगाल की सीमा में भी पड़ता है। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: फालदोहा में ग्रामीणों के लिए रोजगार की फैक्ट्री बना है साल जंगल: साल का बीज बेच कर लाभान्वित हुए सात गांव के ग्रामीण चाकुलिया प्रखंड के बीरदोह पंचायत के फालदोहा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.