फार्म-16 निःशुल्क उपलब्ध कराने को 75 लाख जारी
प्रयागराज, मई 17 -- प्रयागराज। प्रदेश के 4512 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को फार्म-16 निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए 75 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। वित्त नियंत्रक मदन लाल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को बजट भेजते हुए निर्देशित किया है कि अनियमित, गलत या दोहरा भुगतान न होने पाए। सीए, संस्था या फर्म की सेवाएं प्रत्येक दशा में जेम पोर्टल के माध्यम से ही ली जाएंगी। धनराशि शेष रहती है तो उसे 31 मार्च 2027 के पूर्व नियमानुसार समर्पण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.