फार्म हाउस से सामान चोरी
बुलंदशहर, जून 4 -- गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर के गांव साकीपुर निवासी भूपेन्द्र कुमार शर्मा ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका चोला क्षेत्र के गांव खवासपुर में फॉर्म हाउस है। जहां अलीगढ़ के इंगलास क्षेत्र के गांव सेवनपुर निवासी गिर्राज किशोर सिंह कामकाज व देखभाल करता है। 25 मई दोपहर में वह कमरे में आराम कर रहा था। तभी फॉर्म हाउस के बाथरुम से सात पानी की टोंटी व अन्य सामान गायब हो गया। जब उसने देखा तो जानकारी फोन पर दी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए फतेहपुर जादौन चौकी पर तहरीर दी गई। परंतु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.