फार्म हाउस से मुर्गी और दाना चोरी करने का आरोप
हापुड़, जून 1 -- क्षेत्र के गांव दौताई में स्थित मुर्गा फार्म हाउस के स्वामी ने नौकर पर फार्म से लाखों रुपये कीमत के मुर्गा और दाना चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिंभावली के गांव हिम्मतपुर निवासी इमरान ने बताया कि उसने दौताई गांव में मुर्गी फार्म खोला हुआ है। उस फार्म पर कानपुर निवासी एक युवक काम करता था। पीड़ित ने बताया कि दो दिन पूर्व आरोपी उसके फार्म से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के मुर्गी के बच्चे और दो लाख रुपये कीमत का मुर्गी दाना चोरी कर ले गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.