फार्म हाउस से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
बिजनौर, जून 5 -- शिवालाकला/नूरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के फीना-अमरोहा रोड स्थित एक फार्म हाउस में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। फार्म हाउस स्वामी को सीसीटीवी कैमरे बंद मिलने पर घटना का पता लगा।गुरुवार को नोएडा निवासी विशेष सागर अग्निहोत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उनका फार्म हाउस फीना क्षेत्र में अमरोहा रोड पर स्थित है। दो जून को जब उन्होंने फार्म हाउस के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सभी कैमरे बंद पाए। संदेह होने पर वह चार जून को फार्म हाउस पहुंचे तो देखा कि अज्ञात चोर फार्म हाउस में रखे गैस चूल्हा, गैस सिलेंडर, स्प्लिट एसी, मिक्सर, तीन गीजर, चार सीसीटीवी कैमरे, टोटियां तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर चोरी का प्रयास, सीसीटीवी तोड़े चोरों ने भवन के दरवाजों में भी तोड़फोड़ की। पीड़ित ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.