फार्म हाउस से इनवर्टर, बैटरी और मशीनें चोरी
फरीदाबाद, मई 28 -- बल्लभगढ़, अशेाक जैन। तिगांव क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां से चोर लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-19 निवासी जगबीर शर्मा ने पुलिस को बताया कि मंझावली के सामने स्थित उनके फार्महाउस से 23 और 24 मई की रात अज्ञात चोरों ने खिड़की उखाड़कर चोरी की। चोर इनवर्टर, बैटरी, स्टार्टर, समरसीबल केबल, घास काटने की मशीन, एयरटेल डिवाइस, टूल्स और पंखे चोरी कर ले गए। फार्म पर काम करने वाले कर्मचारी ने चोरी की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के इलाकों में सक्रिय बदमाशों की जानकारी खंगाली जा रही है। जल्द चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.