गाज़ियाबाद, मई 1 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की फफराना बस्ती कॉलोनी में एक फार्म हाउस में चोरी करने का मामला सामने आया है। नगर की आनंद विहार कॉलोनी कुमोद माहेश्वरी का फफरानी बस्ती कॉलोनी में फार्म हाउस है। फार्म हाउस की देखरेख के लिए महिला राजकुमारी को रखा हुआ है। उनका आरोप है कि 27 अप्रैल की रात को तीन युवक दीवार फांदकर अंदर आए और लोहे के गाटर व अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने बादल, तरुण और राधे निवासी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...