गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- लोनी, संवाददाता। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते सोमवार शाम युवकों ने फार्म हाउस संचालक और साथी पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने वहां मौजूद दो कार को क्षतिग्रस्त कर मोबाइल और 75 हजार रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने पांच नामजद समेत 40 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विजय विहार अंडरपास के पास दिल्ली सभापुर में रहने वाले नीरज का केएल फार्म हाउस है। चचेरे भाई कुलदीप ने बताया कि सोमवार को नीरज अपने साथी गौरव, नेहा और रमेश के साथ फार्म हाउस पर बैठे थे। शाम करीब पांच बजे सभापुर गांव में रहने वाला शोभाराम करीब 44 युवकों के साथ फार्म हाउस पर पहुंचा। हमलावरों ने संपत्ति विवाद को लेकर नीरज के साथ गाली गलौज करते हुए हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने साथ बैठे लोगों के साथ भी मार...