लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन निघासन वन रेंज में रविवार दोपहर एक फार्म हाउस के अंदर तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने किसान को घायल कर दिया और इसके बाद अंदर बने भूसा गोदाम में जाकर बैठ गया। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। तेंदुए को पकड़ने की तैयारी की जा रही है। निघासन वन रेंज के रननगर गांव में राजन शर्मा के फार्म हाउस में रविवार दोपहर तेंदुआ घुस आया। तेंदुए को भूसे के गोदाम में उन्होंने घुसते देखा। राजन शर्मा जब तेंदुए को तलाशने और उसका वीडियो बनाने के प्रयास में गोदाम के अंदर गए, तो तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया। खुद को बचाने के लिए राजन तुरंत गोदाम से बाहर भागे। उनका हाथ जख्मी हो गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन दरोगा ने बताया कि तेंदुआ भूसा गोदाम में बैठा हुआ है। ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.