गुड़गांव, मई 26 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। बालियावास गांव स्थित एक फार्म हाउस में 25 मई की दोपहर को मशीन से घास काटने के दौरान करंट लगने से माली की मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्वाली पहाड़ी चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक की पहचान मध्य प्रदेश के दमोह निवासी 28 वर्षीय कमलेश के रूप में हुई है। वह फार्म हाउस में पिछले करीब पांच साल से माली का काम कर रहा था और पत्नी व दो बच्चों के साथ फार्म हाउस में ही रह रहा था।25 मई की दोपहर को वह फार्म हाउस में उगी घास को मशीन से काट रहा था। दोपहर करीब 2.30 बजे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी के एएसआई अशोक ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...