फार्म हाउस पर किया हमला,हजारों का नुकसान
रामपुर, मई 2 -- शहर के मोहल्ला नालापार अफरीदीयान में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक फार्म हाउस पर हमला कर दिया। देर रात कुत्तों ने फार्म की जाली फाड़कर अंदर प्रवेश किया और बकरियों व मुर्गियों पर हमला बोल दिया। इस घटना में तीन बकरियां और दर्जनों मुर्गियां मारी गईं, जबकि कई अन्य जानवर गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित शकील खान ने बताया कि वह मुर्गे के मीट की दुकान चलाते हैं। देर रात में वे अपनी बकरियों और मुर्गियों को फार्म के अंदर बंद करके घर चले गए थे। मगर सुबह आकर देखा तो तीन बकरियों और दर्जनों मुर्गियों को मार डाला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.