बदायूं, अप्रैल 12 -- सैजनी स्थित बिजलीघर के समीप ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाउस के मामले में दर्ज मुकदमें में पुलिस ने हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके चार भाइयों के नाम बढ़ाते हुये उन्हें नामजद किया। इस मामले में मूसाझाग पुलिस ने 26 मार्च को हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह के पिता राजेश सिंह और ताऊ राकेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में जांच के बाद पांचों भाइयों के नाम बढ़ाये गये हैं। हल्का लेखपाल हेम सिंह ने 26 मार्च को मूसाझाग थाने में तहरीर देकर बताया था, सैजनी के बिजलीघर के पास बना फार्म हाउस राजस्व अभिलेखों में दर्ज ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया है। तहरीर के आधार पर थाना मूसाझाग के इंस्पेक्टर वीरेंद्र तोमर ने हत्यारेापी अजय प्रताप सिंह के पिता राजेश सिंह और ताऊ राकेश सिंह सहित परिवार ...