नोएडा, मई 1 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। यमुना के डूब क्षेत्र में फार्म हाउस दिलाने के नाम पर 78 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। गाजियाबाद निवासी कारोबारी ने नोएडा निवासी व्यक्ति समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए फेज-2 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गाजियाबाद कवि नगर के रहने वाले गजेन जैन ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने मौसेरे भाई संकल्प जैन के साथ मिलकर फार्म हाउस खरीदने की योजना बनाई थी। वह नोएडा में फार्म हाउस तलाश रहे थे। इस बीच वह सेक्टर-93बी स्थित ग्रांड ओमेक्स सोसाइटी निवासी राजेश सिंह और प्रतापगढ़ के सूरजकुंड निवासी सर्वेश जैसवाल के संपर्क में आए। दोनों ने मिलकर यमुना के डूब क्षेत्र में बना फार्म हाउस दिखाया। वर्ष 2023 में 1.37 करोड़ में 3445 वर्ग गज जमीन पर बने फार्म हाउस का सौदा हुआ। यह सौदा इंदिरापुरम क...