फार्म हाउस के पास मिले बुजुर्ग की हार्ट अटैक से हुई थी मौत
औरैया, जून 20 -- अजीतमल, संवाददाता। उम्मेदपुर रोड स्थित एक फार्म हाउस के पास अचेत अवस्था में मिले बुजुर्ग की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। बाबरपुर कस्बे के अशोक नगर निवासी 67 वर्षीय प्रहलाद सिंह राजपूत शुक्रवार को उम्मेदपुर रोड स्थित एक फार्म हाउस के पास अचेत अवस्था में मिले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग की हार्ट अटैक से हुई मौत घटना के बाद परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.