मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सिक्का बिल्डर्स के फार्म हाउस के पास चौकीदार का शव झाडियों में पड़ा मिला। चौकीदार का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था, जबकि उसकी छाती पर चोट के निशान थे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने हत्या का शव को झाडियों में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नौना निवासी हुसन पाल पिछले 11 साल से दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे किनारे स्थित सिक्का बिल्डर्स के फार्म हाउस पर चौकीदार का कार्य कर रहा था। बुधवार रात उसने अपनी पत्नी कविता से फोन पर बात की और गुरुवार सुबह घर पर आने के लिए कहा था। गुरुवार सुबह उसकी पत्नी ने उसके मोबइल पर फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नही हुआ। कई बार फोन मिलाने के बाद उसने छोट...