औरैया, जून 19 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर कस्बे के अशोक नगर निवासी एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह वह एक परिचित के साथ घर से निकले थे, लेकिन कुछ ही देर बाद उम्मेदपुर रोड स्थित एक फार्म हाउस के पास अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार अशोक नगर निवासी 67 वर्षीय प्रहलाद सिंह राजपूत पुत्र स्वर्गीय चंद्रभान सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह एक परिचित व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से घर से निकले थे। कुछ समय बाद उम्मेदपुर...