रामपुर, मई 10 -- दो बाइकों पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक कर्मचारी से दिनदहाड़े 45 हजार रुपये की नगदी और दो मोबाइल फोन लूट लिए। कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव डिबडिबा निवासी दलजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें उन्होंने बताया कि गांव का ही कमल सौनी पुत्र राधेश्याम पिछले कई वर्षों से उनके फार्म पर चौकीदारी का काम करता है। बीते गुरूवार की शाम कमल सौनी एक साहूकार से फार्म स्वामी के रूपये लेकर वापस गांव लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में गांव के ही निकट दो बाइकों पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और अज्ञात व्यक्ति का पता पूछने लगे। इससे पहले कि कमल कुछ समझ पाता उनमें से एक बदमाश ने अचानक झपट्टा मारकर उसके हाथ से थैला छीन लिया और उसे धक्का देक...