हाजीपुर, अप्रैल 11 -- बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत चौर में तीन एग लेयर फार्मों से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की सामान की चोरी की। चोरों ने फार्म के गेट की लोहे की कुंडी और ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर बिदुपुर थाना की डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया और पीड़ितों को लिखित शिकायत थाने में देने की बात कही। पीड़ित फार्म मालिकों ने बताया कि चोरी की गई सामग्री में तीन इन्वर्टर की बैटरी, 50 हजार रुपये से अधिक कीमत की बड़ी स्लैब कटर मशीन, 40 केवीए का डीजी सेट, सीसीटीवी का पूरा सेटअप बॉक्स सहित और तीन समरसेबल पंप शामिल हैं। कुल मिलाकर साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक की चोरी बताई जा रही है। फार्म मालिक पूर्व मुखिया अमोद सिंह और सीता राम सिंह ने बताया,हम लोग देर ...