मुरादाबाद, फरवरी 5 -- सपा के पूर्व सांसद डाक्टर एसटी हसन ने एसआईआर को लेकर सवाल खड़े किये। आरोप लगाया कि फार्म सात का पूरी तरह से मिस यूज हो रहा है। उन्होंने यह बात गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि बीएलओ पर दबाव डालकर लोगों के वोटों को काटने का कार्य हो रहा है। यदि बीएलओ वोट काटने से इनकार करते हैं तो उन्हें डराया जाता है। नौकरी से बर्खास्त करने तक की धमकियां दिलवाई जा रही हैं। पूर्व सपा सांसद ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोगों के ही वोटों को काटने की कार्रवाई हो रही है। नियम यह है कि जिसने फार्म सात भरा है और गलत पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। एक साल की सजा का भी प्रावधान है। एक बीएलओ के पति का ही नाम काट दिया गया। वह परेशान हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए। इस प्रकार की हरकतें शोभा न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.