रामपुर, मार्च 5 -- मसवासी। स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव आर्सल पार्सल में फार्म पर काम करने वाले मजदूर दंपति के साथ मुंशी द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। मिलक तहसील के ग्राम निपनिया निवासी झंतु सैनी पुत्र शिवचरण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह आर्सल पार्सल स्थित एक फार्म पर नौकरी करता है। उसी स्थान पर एक अन्य कर्मचारी भी मुंशी का कार्य करता है। आरोप है कि मुंशी ने किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट कर दी और उसके परिवार के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी मजदूरी का पूरा हिसाब भी नहीं देता है और पैसे मांगने पर झगड़ा करता है। बृहस्पतिवार को भी जब उसने अपनी मजदूरी का हिसाब मांगा तो आरोपी ने उसके साथ मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.