उरई, फरवरी 27 -- उरई। एसआईआर के अंतर्गत कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने बैठक की। युवा एवं महिला मतदाताओं के कम पंजीयन पर चिंता व्यक्त कर संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा निर्वाचक नामावलियां जनसामान्य के अवलोकन के लिए मतदेय स्थल पर बीएलओ के पास, तहसील कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं डीईओ पोर्टल पर उपलब्ध हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी नामावली अपलोड की गई है। बताया छह जनवरी से 26 फरवरी तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की गई है। छह फरवरी तक प्राप्त दावों आपत्तियों की सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जा चुकी है और सात से 24 फरवरी तक प्राप्त आवेदनों की सूची प्रतिनिधियों को प्रदान की गई। एसआई...