काशीपुर, जुलाई 1 -- बाजपुर, संवाददाता। गांव नरखेड़ा में देर रात ट्रैक्टर पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने का विरोध करने पर किसान से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बरहैनी पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नरखेड़ा फार्म निवासी अवतार सिंह ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे गांव दियोहरी निवासी एक युवक ट्रैक्टर लेकर उनके फार्म के सामने पहुंचा और तेज आवाज में अश्लील गाने बजाने लगा। विरोध करने पर आरोपी, जो कथित रूप से शराब के नशे में था, ट्रैक्टर पर खड़ा होकर गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार ऐसी हरकतें कर उनके परिवार को मानसिक रूप से परेशान कर चुका है। घटना के बाद परिवार दहशत में है। चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्...