फार्म एन फूड कृषि सम्मान से सम्मानित हुईं डॉ. श्वेता चौधरी
रुद्रपुर, अगस्त 6 -- पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर की वैज्ञानिक डॉ. श्वेता चौधरी को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध एवं नवाचार के लिए 'फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवॉर्ड-2026' से सम्मानित किया गया। उन्हें 'बेस्ट रिसर्च अवॉर्ड इन फार्मिंग सिस्टम (कृषि अर्थशास्त्र)' श्रेणी में यह सम्मान देहरादून स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. चौधरी की टिकाऊ कृषि प्रणाली एवं कृषि अर्थशास्त्र से जुड़े शोध कार्यों को विशेष सराहना मिली। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- डॉ. कलाम कृषि कॉलेज की छात्रा ने शोध कार्य में किया उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.