हरिद्वार, मार्च 24 -- शिवालिक नगर क्षेत्र में फार्मेसी संचालक से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में आए और मौका पाकर संचालक सत्यशील वत्स के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार, शील फार्मेसी के संचालक देर शाम दुकान में मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और दवा खरीदने का बहाना किया। बातचीत के दौरान ही एक युवक ने संचालक के गले पर झपटा मारकर चेन लूट ली। संचालक ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने धमकियां दी और फरार हो गए। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मंगलवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और गिरफ्तारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.