एटा, अगस्त 2 -- बीपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के फार्मेसी विभाग में चल रहा पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीकों के शैक्षणिक, अनुसंधान एवं औद्योगिक उपयोगों पर चर्चा की। प्रतिभागियों को नवीनतम तकनीकी विकास के बारे में बताया। समापन पर संस्थान पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान, कौशल एवं नवाचार क्षमता को सुदृढ़ करते हैं। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, तकनीक आधारित शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फार्मेसी निदेशक प्रोफेसर सत्येन्द्र सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन के दौरान चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अंकुर यादव, डॉ. अमन यादव, एचओडी प्रगति खरे, आशु यादव, विकास जौहरी, डिलन कुमार, पियूष सेठ, शुभम ...