गढ़वा, मार्च 12 -- गढ़वा। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के शिक्षकों प्रोफेसर मनीष दुबे, डॉ. अक्षित नवेरीया, डॉ. कौशल कुमार गुप्ता और श्री महेश सिंह द्वारा लिखित फार्मेसी प्रैक्टिस नामक पुस्तक का विमोचन हुआ। पुस्तक का विमोचन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह, कुलपति प्रोफेसर एमके सिंह, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उक्त अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी लेखकों के इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक योगदान की सराहना की। साथ ही शिक्षकों को भविष्य में भी इस प्रकार के अकादमिक और शोध कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...