कानपुर, जून 22 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में संचालित डीफार्मा, बीफार्मा (लेटरल एंट्री), एमफार्मा (फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री) और एमफार्मा (फार्माकोग्नोसी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम काउंसिलिंग 25 जून को होगी। निदेशिका डॉ. निशा शर्मा ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर अंतिम काउंसिलिंग कराई जा रही है। इसके लिए पंजीकरण पोर्टल अभी खुला हुआ है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के अंदर अपना पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...