फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के गांव बड़ी खजुरिया में सोमवार रात एक होनहार युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। फार्मेसी का कोर्स कर रहे छात्र की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक युवक क्लीनिक खोलने की तैयारी कर रहा था। सोमवार रात क्षेत्र के गांव बड़ी खजुरिया निवासी सर्वेश शाक्य के बीस वर्षीय पुत्र शिवम की अचानक हालत बिगड़ गईं। परिजन गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहाँ डॉक्टर विपिन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां कमला देवी ने बताया कि उसके पुत्र क़ी काफ़ी समय से तबियत ख़राब चल रही थी। कुछ अंदरूनी दिक्कते थी, जिसका इलाज दिल्ली से चल रहा था। उसका पुत्र फार्मेसी का कोर्स कर रहा था और क्षेत्र के गांव रमापुर जसू में अपना क्लिनिक भी खोलने बाला था। ...