महाराजगंज, अगस्त 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे में स्थित राजीव गांधी फार्मेसी कॉलेज में श्वेत कोट समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी फार्मा एवं डी फार्मा के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। फार्मेसी के विद्यार्थियों को सफेद कोट के महत्व और फार्मेसी की शिक्षा ग्रहण के दौरान पेशेवर आचरण एवं रोगी के देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला गया। डायरेक्टर डॉक्टर शोभाराम साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सफेद कोट केवल एक परिधान नहीं बल्कि जिम्मेदारी, सेवा और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से फार्मेसी व्यवसाय को श्रेष्ठतम मानवीय सेवा अपने का संदेश दिया। समारोह के दौरान फार्मेसी के विद्यार्थियों ने सफेद कोट की शपथ लेते हुए रोगी की सेवा, समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। साधिका सिंह द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.