मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मुजफ्फरनगर। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज (फार्मेसी) के 40 छात्रों ने अपने व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए रुड़की स्थित पल्स फार्मास्यूटिकल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने दवा निर्माण की बारीकियों, कच्चे माल के चयन से लेकर अंतिम उत्पाद की पैकेजिंग तक की संपूर्ण प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा। कंपनी के विशेषज्ञों ने छात्रों को आधुनिक तकनीकों, जैसे ऑटोमेशन, डिजिटल मॉनिटरिंग और 'गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस' के महत्व से अवगत कराया। छात्रों ने प्रोडक्शन, क्वालिटी कंट्रोल और आरएंडडी विभागों का गहन अवलोकन कर विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। महाविद्यालय की प्राचार्य आकांक्षा निर्वाल ने कहा कि ऐसे भ्रमण छात्रों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास के लिए अनिवार्य हैं, जिससे वे भविष्य की चुनौतिय...