बाराबंकी, मई 4 -- बाराबंकी। डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षाएं सोमवार से जिले के छह केंद्रों पर शुरू हुई। पहले दिन दूसरी पाली में परीक्षा कराई गई। परीक्षा की शुचिता के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। बनाए गए हैं छह केंद्र: डिप्लोमा इन फार्मेंसी के छात्रों की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। परीक्षा के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा राजकीय पॉलीटेक्निक जहांगीबाद, कुर्सी व हरख के अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर, राजकीय इंटर कॉलेज नगर व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख में हुई। इन सभी केंद्रों पर छह हजार परीक्षार्थी आवंटित हैं। यह भी पढ़ें- फार्मेसी की परीक्षाएं आज से शुरू, छह केंद्रों पर हो रही परीक्षा परीक्षा की नोडल राजकीय पॉलीटेक्निक जहांगीराबाद की प्रधानाचार्य हैं।दोपहर एक बजे से ही केंद्रों के ...