रांची, अगस्त 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में एनओसी, मान्यता, सीट आवंटन और परीक्षा संचालन में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पत्र लिखकर की है। उन्होंने लिखा है कि पिछले लगभग एक दशक में राज्य में फार्मेसी कॉलेजों की संख्या 3 से बढ़कर करीब 150 हो गई। आरोप है कि कई संस्थानों को आवश्यक मानकों और संसाधनों के बिना एनओसी दिए गए तथा प्रति कॉलेज करीब 30 लाख तक की अवैध वसूली हुई। पूरे तंत्र में लगभग 800 करोड़ के कथित सिंडिकेट की बात सामने आ रही है। यह भी पढ़ें- JPSC परीक्षाओं में CBI जांच की मांग, SC ने केंद्र-झारखंड सरकार को जारी किया नोटिस मरांडी ने कहा कि कई कॉलेजों की मान्यता बाद में रद्द होना इन आरोपों को और गंभीर बनाता है। प्रश्न यह ह...