जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- झारखंड रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में फार्मासिस्ट के योगदान को साकची के गंडक रोड स्थित स्टील सिटी क्लब हाउस में कार्यक्रम में बताया गया। अध्यक्षता जेआरपीए के अध्यक्ष पीयूष चटर्जी ने की। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही दवा दुकान पर फार्मासिस्ट की पहचान के लिए स्टीकर का शुभारंभ किया। संगठन के सचिव मानस मुखर्जी ने कई मुद्दे उनके सामने रखे। इसमें उन्होंने फार्मेसी काउंसिल के गठन में हो रही देरी, फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन 2015 लागू करने की, डिप्लोमा फार्मेसी परीक्षा समिति का सुधार, राज्य में फार्मेसी संस्थाओं की निरीक्षण व्यवस्था, प्रशांत पांडे का कार्यकाल एवं प्रशासनिक विषय की समीक्षा, फार्मासि...