फार्मेसी अधिकारी मांगों को लेकर आंदोलन के लिए तैयार
हल्द्वानी, अगस्त 19 -- कोटाबाग। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर फार्मेसी अधिकारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी तेज हो गई है। लंबे समय से शासन एवं विभागीय स्तर पर मांगों के समाधान के लिए ज्ञापन और पत्राचार किए जाने के बावजूद ठोस निर्णय नहीं होने पर संगठन ने अब आर-पार की लड़ाई का संकेत दिया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रमुख मांगों में 10, 16 एवं 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति एवं वेतनमान का लाभ, समाप्त किए गए फार्मासिस्ट पदों को पुनर्जीवित करना, फार्मासिस्टों की पदोन्नति एवं सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान सहित अन्य मांगें शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Almora News: समस्याओं के निदान को सौंपा ज्ञापन सरकार से मांगों का शीघ्र निस्तारण कर फार्मेसी अधिकारियों को न्याय देने की अपील की गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.