अल्मोड़ा, अप्रैल 30 -- अल्मोड़ा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार भी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी, उप जिला चिकित्सालयों में फार्मसी अधिकारियों ने काली पट्टी बांध नाराजगी जताई। कहा कि फार्मेसी अधिकारी लंबे समय से 2024-25 चार धाम यात्रा के बिलों के भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने जल्द से जल्द यात्रा ड्यूटी बिलों के भुगतान की मांग की। यहां जिलाध्यक्ष डीके जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेएस मनराल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, मंत्री रजनीश जोशी, संयुक्त मंत्री ललित नेगी, कोषाध्यक्ष कैलाश पपने, संप्रेक्षक माया पांडेय आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...