फार्मेसिस्टों ने राम उजागर पांडेय को याद किया
संभल, जुलाई 6 -- डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को संस्थापक राम उजागर पांडेय की 23 वीं पुण्यतिथि मनाते हुए श्रद्धांजलि दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पांडेय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। पदाधिकारियों ने उनके द्वारा फार्मासिस्टों के हित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र प्रसाद जोशी और जिलामंत्री जय किशोर उमराव ने कहा कि राम उजागर पांडेय ने न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे भारत के फार्मासिस्टों की पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान मधुर आर्य, सतीश चंद तिवारी, कुलश्रेष्ठ शर्मा, रविन्द्र कुमार, रोहित, हर्ष, सौरभ, जीवनराम, काजल व मुस्कान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.