मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने रुड़की स्थित प्रतिष्ठित औषधि निर्माण इकाई 'डेनमार्क फार्मास्युटिकल' का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मास्युटिकल उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली, आधुनिक उत्पादन तकनीकों और गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराना था। संस्थान के निदेशक डॉ. गिरेन्द्र कुमार गौतम ने भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव करियर के लिए अनिवार्य है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे भ्रमण से छात्रों को उद्योगों में उपयोग होने वाली आधुनिक मशीनों और वैश्विक मानकों की बारीकियों को समझने का अवसर मिलता है। भ्रमण के दौरान कंपनी के विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.