रुडकी, मार्च 6 -- हरिद्वार यूनिवर्सिटी में फार्मेसी विभाग की ओर से फार्मा अन्वेषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने फार्मेसी और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर अतिथि और शिक्षक काफी प्रभावित हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट और मॉडलों की सराहना की। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सीए एसके गुप्ता ने छात्रों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है। इस दौरान विवि उपाध्यक्ष नमन बंसल, पीवीसी आदेश आर्य, रजिस्ट्रार सुमित चौधरी, प्रोफेसर देवदत्त, प्रोफेसर संदीप दरबारी, असिस्टेंट प्रोफेसर विशाल बालियान, फर...